..................... Farhan Akhtar hits back at BJP leader who said film stars have low IQ - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर ने बीजेपी नेता को लताड़ा, कहा - 'आपकी हिम्मत कैसे हुई सर'

By Shweta

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के एक बयान पर फरहान अख्तर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें कड़े लहजे में चेतावनी भी दे डाली। दरअसल बीजेपी नेता नरसिम्हा राव ने कहा था कि बॉलीवुड स्टार्स का IQ का स्तर बहुत ही कम होता है और इसी बात पर फरहान अख्तर भड़क गए।

उन्होंने इस पर ट्वीट करते हुए कहा आपको ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई सर? असल में इस कंट्रोवर्सी की शुरूआत तमिल फिल्म मर्सल से शुरू हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ताबड़तोड़ कमाई कर रही हो लेकिन बीजेपी का कहना है कि फिल्म में जीएसटी और नोटबंदी को गलत तरीके से दिखाया गया है।

farhan-akhtar-hits-back-at-bjp-leader-who-said-film-stars-have-low-iq

इस मुद्दे पर एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरसिम्हा राव ने कहा था कि "स्टार्स का IQ लेवल बहुत ही कम होता है।" और ये बात फरहान अख्तर नहीं पचा पाए। फरहान ने अपने ट्वीट में साथी कलाकारों को भी कहा कि "आपको शर्म आनी चाहिए..आपके बारे में क्या कहा जा रहा है।"

बहरहाल इस मुद्दे पर कोई फरहान अख्तर का साथ दे रहा है तो कोई उनका विरोध कर रहा है। कई लोगों ने तो फरहान अख्तर को उदाहरण तक दे दिए कि नरसिम्हा राव ने ऐसा क्यों कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X