Farhan Akhtar के साथ मिस्ट्री गर्ल? मीडिया को देख शर्ट से छिपाया चेहरा, लोग बोले- 'ऐसा काम ही क्यों..'

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होती है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो चर्चा में है जिसके बाद फरहान अख्तर को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि मिस्ट्री गर्ल फरहान अख्तर के साथ है लेकिन बाद में पता चला कि वो अमृता अरोड़ा थीं और उन्होने शर्ट से अपना चेहरा छिपा रखा था। जी हां, ये बात बीती रहा की है जब अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के लिए अपने घर पर एक खास पार्टी रखी।
इस दौरान इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे और इस लिस्ट में अमृता अरोड़ा, फरहान अख्तर के अलावा पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों और खास दोस्त भी नजर आए। इन सबकी तस्वीरें करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
हालांकि पार्टी खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ है कि फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा शर्ट से अपना चेहरा छुपाकर बाहर निकलते देखा गया। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिेएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, ''ऐसा काम ही क्यों करते हो कि मुंह छिपाना पड़े।'' एक ने लिखा, ''क्या फायदा हुआ, पता तो चल गया ये कौन है।'' जबकि यूजर ने लिखा था, ''ये लोग अपना चेहरा क्यों छिपा रहे हैं, मुंह काला..'' जबकि एक ने लिखा था, ''अमृता अरोड़ा का फोटो कौन निकालेगा? ये चेहरा क्यों छिपा रही है।''
इस तरह से लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इन लोगों ने नशा किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications