फिर कश्मीर बना बॉलीवुड का फेवरिट, इन फिल्मों में दिखेगी जन्नत..
'धरती पर अगर कहीं जन्नत है, तो वह कश्मीर में है'.. शायद इसीलिए हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री इस अद्वितीय खूबसूरती को कैमरे के माध्य़म से लोगों के सामने लाना चाहती है। कश्मीर हमेशा से निर्देशकों की पहली पसंद रहा है। लेकिन समय समय सुरक्षा वजहों से इसमें रूकावट आती रही है। बहरहाल, एक बार फिर लगभग फिल्म शूटिंग के लिए कश्मीर के लोकेशंस चुने जा रहे हैं।

जी हां, कुछ ही समय पहले करीना कपूर के बताया था कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग का अगली हिस्सा कश्मीर में शूट किया जाएगा। वहीं, फरहान अख्तर भी आगामी फिल्म 'वजीर' की शूटिंग के लिए रविवार को श्रीनगर रवाना हुए। इसकी जानकारी देते हुए फरहान ने ट्विटर पर लिखा, 'वजीर की आखिरी भाग की शूटिंग के लिए अब श्रीनगर जा रहा हूं। उड़ान में एक घंटे की देर है। मुझे लगता है इंतजार का फल मीठा होता है।'
पढ़ें- हमने देखा है कश्मीर को अंदर से
आपको बता दें, बिजॉय नांबियार निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अदिति राव हैदरी हैं। इस फिल्म में फरहान ने आतंकवाद निरोध दस्ते (एटीएस) के अधिकारी की भूमिका की है।
बहरहाल, वजीर और बजरंगी भाईजान के अलावा कैटरीना कैफ, रेखा और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग भी हाल ही में कश्मीर में खत्म हुई है। जबकि इससे पहले हैदर, हाईवे जैसी फिल्मों में निर्देशकों ने हमें कश्मीर की वादियों से रूबरू कराया है। लिहाजा, इन फिल्मों से खूबसूरत दृश्यों की उम्मीद तो जरूर की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications

