क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ट्रोल करने वालों पर भड़के फरहान अख्तर, लिखा 'एक दिन भी कोई उनकी..'

farhan akhtar

अभिनेता फरहान अख्तर का एक पोस्ट इस वक्त काफी चर्चा में है जो कि उन्होने मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर किया है। दरअसल फरहान अख्तर ने उन लोगों को काफी खरी खोटी सुनाई है जो रोनाल्डो को लेकर उल्टी सीधी बातें कर रहे थे। गौरतलब है कि कुछ समय से लगातार लोग रोनाल्डो को क्रिटिसाइज कर रहे थे। फरहान खान अख्तर ने लिखा, ''यह पोस्ट रोनाल्डो के लिए है.. इस इंसान ने अपना पूरा जीवन खेल को दिया है,

अपनी काबिलियत, एथलेटिक्स और फिटनेस से उन्होने ऐसा बेंचमार्क सेट किया जिसको लेकर ज्यादातर खिलाड़ी केवल कल्पना ही कर सकते हैं।'' फरहान अख्तर ने आगे लिखा, ''यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आता है कि टिप्पणीकार उन्हें नापसंद करते हैं और उनके बारे में बात करते हैं।

उनमें से कोई भी एक दिन भी उनकी जगह नहीं टिक सकता।'' गौरतलब है कि फरहान अख्तर भी पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों की तरह रोनाल्डो के काफी बड़े फैन हैं। उन्होने अपने पोस्ट में आगे लिखा,

''मैं उस लड़के को नहीं जानता लेकिन मुझे पता है कि उसे खेलते हुए देखकर मुझे खुशी हुई। यहां तक ​​कि जब वह हमारी टीमों के खिलाफ खेले तो मैंने उनका समर्थन किया। मुझे आशा है कि वह जानते है कि वह उन लाखों लोगों के लिए क्या मायने रखता है जो मेरे जैसा महसूस करते हैं।''

गौरतलब है कि फरहान अख्तर काफी मुखर हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बात काफी बेबाकी से रखते हैं। उनका ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर अभिनेता कई दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अगले साल कुछ बड़े ऐलान कर वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X