'भाग मिल्खा भाग' के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे हैं फरहान

इस फिल्म की शुरूआत जनवरी 2012 में होगी। फरहान ने अपने इस किरदार के लिए नकली दाढ़ी लगाने से इंकार कर दिया है और वह दाढ़ी बढ़ाएंगे। फरहान इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह चाहते हैं कि उनका किरदार एकदम रीयल हो। फिलहाल वो अपनी फिल्म डॉन 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं इसके बाद वो फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे।
निर्देशक के निर्देशक ओमप्रकाश का कहना है कि फरहान फिल्म में अपने किरदार के मुताबिक खुद को ढालने पर काम करेंगे। फरहान और मैं दोनों ही चाहते हैं कि उनका यह कैरेक्टर रीयल मिल्खा से बहुत ज्यादा मैच करता हो।
फरहान मिल्खा सिंह से इसके लिए सलाह भी ले रहे हैं, और वो अपने पिता जावेद अख्तर से उर्दू भी सीख रहे हैं और लेखक, फिल्मकार व गीतकार गुलजार से पंजाबी भी सीख रहे हैं।
फरहान के निर्देशन में बनी फिल्म डॉन 2, 23 दिसम्बर को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसमें शाहरुख खान, बोमन ईरानी, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











