Jee Le Zaraa: कैटरीना, आलिया के साथ प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं फिल्म? स्टारकास्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Farhan Akhtar film 'Jee Le Zara': बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों एक साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म किसी ना किसी वजह से पोस्टपोन होती रही है। सूत्रों से खबर है कि प्रियंका चोपड़ा शायद फिल्म को छोड़ सकती हैं लेकिन इन्ही अफवाहों के बीच खबर है कि फिल्म की कास्ट नहीं बदली जाएगी।
फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा-
फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों एक साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया फिल्म पर काले बादल मंडराने लगे और यह पोस्टपोन होती रही।
प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म-
जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों खबर आई थी फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह से प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया है। अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं कि गई हैं परंतु प्रियंका जल्द ही अपडेट देगी। पिछले प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स नई कलाकार की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब रीमा कागती ने कहा है कि फिल्म की कास्ट में कोई बदलाव नहीं है, फिल्म फ्लोर पर सेम कास्ट की साथ ही शूट की जाएगी।
रीमा कागती ने इसका लेकर अपडेट देते हुए कहा है,- फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित "जी ले जरा" रोड ट्रिप फिल्म, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। टाइगर बेबी (प्रोडक्शन बैनर) के लिए यह काफी व्यस्त समय रहा है। हम कुछ डॉक्यूमेंट्री चीजें भी कर रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि 'खो गए हम कहां' जल्द ही आएगी। एक फिल्म भी है जो जोया कर रही है। 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' अमेज़न के लिए एक फिल्म है। 'जी ले जरा' उन्हीं कलाकार के साथ फ्लोर पर जाएगी।
हाल ही में जोया अख्तर एक इंटरव्यू में बताया था कि, हम बस तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म कोलेकर मार्च में, फरहान अख्तर ने भी पुष्टि की थी कि वह राजस्थान में जी ले जरा के लिए स्थान तलाश रहे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रेगिस्तान में घूमते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।
2021 में हुई थी फिल्म की घोषणा-
गौरतलब है कि, 2021 में फरहान की घोषणा के बाद से जी ले जरा सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा किया और लिखा, "क्या किसी ने रोड ट्रिप कहा? निर्देशक के रूप में अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं और इसे करने के लिए दिल चाहता है के 20 साल पूरे होने से बेहतर दिन क्या हो सकता है। इसके बाद से ही फैंस को फिल्म का इंतजार था।


Click it and Unblock the Notifications