शादी के साइट इफेक्ट्स में फरहान बने कॉमेडियन!

फरहान अख्तर ने साल 2013 में अपनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी को काफी हैरान किया। साल 2014 में हुए लगभग हर एक अवॉर्ड फंक्शन में फरहान अख्तर को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। और अब साल 2014 में वही सीरियस और बेहतरीन एक्टर एक कॉमिक किरदार मे नज़र आने वाले हैं। फरहान अख्तर का कहना है कि शादी के साइट इफेक्ट्स फिल्म अभी तक उनके द्वारा की गयी सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कॉमिक है। फरहान ने कहा शादी के साइट इफेक्ट्स फिल्म करते समय उन्हें बहुत मजा आया क्योंकि फिल्म में इतनी कॉमेडी है कि उसे करते करते सेट पर सब काफी मस्ती किया करते थे।

विद्या बालन जो कि पहली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म शादी के साइट इफेक्ट्स में काम कर रही हैं का कहना है कि फरहान अख्तर सेट पर काफी सीरियस रहते हैं। साथ ही विद्या का ये भी कहना है कि फरहान को सेट पर कई लड़कियां पसंद करती थीं लेकिन फरहान को कोई फर्क ही नहीं पड़ता था। फरहान सिर्फ अपना काम करते थे और हर समय सीरियस रहते थे। अगर विद्या उन्हें जाकर बताती भी थीं कि सेट पर कोई लड़की उन्हें पसंद करती है तो भी फरहान को कई फर्क ही नहीं पड़ता था। विद्या का कहना है कि फरहान अख्तर बहुत ही सीरियस टाइप के इंसान हैं और उन्हें लड़कियों के कॉमप्लीमेंट्स लेना भी ठीक से नहीं आता।

फरहान अख्तर का एक सीरियस रुप फिल्म भाग मिल्खा भाग में सभी ने देखा था। इससे पहले भी फरहान ने कुछ लाइट फिल्में की हैं लेकिन एक टिपिकल कॉमेडी फिल्म पहली बार फरहान अख्तर कर रहे हैं। फरहान के इस रुप को देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं। फरहान ने पिछले साल भाग मिल्खा भाग के जरिये तो बेस्ट एक्टर के लिए खुद को सबसे बेहतरीन दावेदार बनाया था अब देखना है कि अपनी कॉमेडी के जरिये फरहान क्या नया करके दिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X