शाहरूख खान की डॉन 2 की एनिवर्सरी पर फरहान अख्तर ने फैन्स को दिया डॉन 3 का तोहफा
शाहरूख खान और फरहान अख्तर की जोड़ी की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन के तीसरे इंस्टालमेंट का इंतज़ार फैन्स काफी सालों से कर रहे हैं। अब 23 दिसंबर को डॉन 2 की रिलीज़ के 9 साल पूरे होने पर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं और इन यादों के साथ फरहान ने डॉन 3 का हिंट भी दे दिया।
दरअसल, फरहान ने डॉन 2 की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - डॉन 2 के 9 साल पूरे हो गए लेकिन तलाश अभी भी जारी है। अब जब से फरहान ने ये लिखा है फैन्स बस डॉन 3 का इंतज़ार करने की उम्मीद लगा के बैठ गए हैं।

दरअसल, डॉन 3 के बारे में अफवाहें अकसर उड़ती रहती हैं। किस्सों की मानें तो फरहान ने कुछ आईडिया शाहरूख को पिच भी किए लेकिन शाहरूख खान को वो आईडिया पसंद नहीं आए। कुछ सालों पहले अफवाह थी कि डॉन 3 का नाम होगा डॉन - द फाईनल चैप्टर। फिल्म के लिए एक कहानी भी फाईनल कर ली गई थी। लेकिन बात कुछ नहीं बनी।
जानिए डॉन 2 से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications











