शाहरूख खान की डॉन 3 की फरहान अख्तर ने खोली पोल - मैं फिल्म बना ही नहीं रहा
शाहरूख खान डॉन 3 कर रहे हैं। डॉन 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है। डॉन 3 का नाम होगा डॉन द फाईनल चैप्टर। ये डॉन सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी। इन्हीं खबरों से पिछले एक हफ्ते, गपशप गली गुलज़ार रही है। लेकिन अब खबर है कि डॉन 3 बन ही नहीं रही है। और ये बात खुद फरहान अख्तर ने साफ की है।
फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया है कि वो केवल राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। ये एक बायोपिक है। और फरहान इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। रही बात डॉन 3 की तो वो फिल्म फिलहाल तो नहीं बन रही है।

खबर थी कि ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद, शाहरूख खान हर फिल्म बहुत सोच समझकर चुनना चाहते हैं और अपने करियर में एक्सपेरिमेंट से दूर रहना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications