इश्क की खबरों से परेशान फरहान ने कोसा मीडिया को

एक अखबार में प्रकाशित खबरों पर भड़के फरहान ने यह तक कह दिया कि पत्रकारिता का मतलब ये नहीं कि कुछ भी छाप दो। आपको बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार में छपा था कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर का अपनी फिल्म की सहायक निर्देशिका के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद गुस्साए फरहान ने एक अधिकारिक बयान जारी कर इस तरह की सभी खबरों को कोरी अफवाह करार दिया है। जो लोग इस तरह की खबरें लिखते हैं क्या वो यह नहीं सोचते कि इनका किसी के जीवन पर कैसा फर्क पड़ेगा।
अखबार में प्रकाशित उस लेख के मुताबिक फरहान की मुलाकात इस सहायक निर्देशिका से उस वक्त हुई थी जब वो उनकी बहन जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी मिलेगी न दोबारा में काम कर रही थी। बाद में फरहान ने उसे डॉन-2 में सहायक निर्देशिका के तौर पर रख लिया। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अख्तर निर्देशिका के घर पर घंटो बिताते हैं जिसके कारण दोनों के रिश्ते शक के घेरे में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











