..................... Farhan Akhtar chooses to be diplomatic over MY Choice Video - Hindi Filmibeat

शाणा कौन: फरहान अख्तर, दीपिका के #MyChoice पर ऐसे बच निकले!

[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान के रियलिटी शो सबसे शाणा कौन के बाद अब हमें वाकई बॉलीवुड में कई शाणे लोग दिखने लगे हैं। ताज़ा मामला है फरहान अख्तर का जिन्होंने इतनी चालाकी से एक काफी कंट्रोवर्शियल मुद्दे को ऐसे टाला मानो कि कुछ हुआ ही नहीं। हालांकि वाकई कुछ हुआ नहीं था पर जब बात का बतंगड़ बन ही चुका था तो उन्हें इस तरह से नहीं बच के निकलना चाहिए था।

हुआ यूं कि फरहान अख्तर पहुंचे थे एक सीरियल के लॉन्च पर और वहां उनसे पूछा गया कि दीपिका पादुकोण के माई चॉइस वीडियो पर उनका क्या विचार है। फरहान अख्तर वैसे तो हमेशा सही के लिए खड़े होने वाले और सच का साथ देने वाले इंसान हैं और इसलिए उनका जवाब सुनकर सब थोड़ा चौंक गए।|
ALSO READ: #MyChoice, सोनम ने दीपिका को कहा 'हाई सोसाइटी' में रहने वाली महिला!

फरहान अख्तर का कहना था कि दीपिका पादुकोण ने केवल अपनी राय रखी है। और वो ऐसा नहीं कह रही है कि ये करना है या नहीं करना है। वो बस इतना कह रही हैं कि ये उनकी CHOICE है कि वो ये सब करे या ना करे। और अपनी राय रखने का इस देश में सबको अधिकार है। बात तो फरहान की सही है पर हमें बस ये खटक गया कि फरहान अख्तर दो टूक बात करने वाले इंसान हैं, वो कब से इतने Diplomatic हो गए।
ALSO READ: #My Choice के डाइरेक्टर ने सबको दिया जवाब!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X