ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के 9 साल, फरहान ने किया याद - शाहरूख, ऋतिक और ये एक्टर था ओरिजिनल कास्ट
फरहान अख्तर ने बहन ज़ोया अख्तर की शानदार फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा - इस फिल्म का सब कुछ याद है। सब मिस करता हूं। शूटिंग से लेकर क्रू तक। सबका पागलपन मिस करता हूं। मैं बस शुक्रगुज़ार हूं कि ये फिल्म मेरे हिस्से आई। आप सबको इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। बड़ी सी झप्पी।

गौरतलब है कि हाल ही में अभय देओल ने एक पोस्ट में ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के बारे में बात करते हुए लिखा था कि इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट एक्टर और कैटरीना को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला था। वहीं फरहान और अभय को सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। अभय इस बात से नाराज़ थे जबकि फरहान इस बात से भी ठीक थे।
अभय ने अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए बताया था कि अगर ऋतिक और कैटरीना फिल्म के मेन लीड थे तो ये उनकी प्रेम कहानी थी ना कि तीन दोस्तों की कहानी जिसके लिए फिल्म को जाना जाता है। गौरतलब है कि ज़ोया अख्तर की इस फिल्म को फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है के साथ काफी जोड़ा गया। लेकिन दोनों ही फिल्में अपने अपने तरीके से बेहतरीन थी।
जानिए फिल्म के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











