मिल्खा के लिए दिन रात एक करते फरहान
धावक मिल्खा सिंह की लाइफ बनने जा रही फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए इन दिनों कठिन प्रशिक्षण ले रहे अभिनेता निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा है कि वह बड़े पर्दे पर इस महान किरदार को जीवंत करने को लेकर जरा भी नर्वस नहीं हैं।
इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं इस फिल्म के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सोनम कपूर भी फरहान के साथ दिखाई देंगी। फरहान कहते हैं कि मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे यह भूमिका निभाने को मिली क्योंकि इस तरह के लोगों पर हमेशा फिल्में नहीं बनती हैं।
इस चुनौती से घबराने के बजाए मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं, इसके लिए मैं मेहनत भी कर रहा हूं। अभिनेता निर्देशक ने कहा कि मैं अपने काम पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं और इस कैरेक्टर के लिए शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक तौर पर खुद को तैयार कर रहा हूं।
अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है और फरहान ने यह स्वीकार किया कि यह काम काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन वह अपने प्रशिक्षण को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहते कि वह किस तरह की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications