फिल्मों में मिल्खा सिंह के लिए भाग रहे हैं फरहान

भाग मिल्खा भाग के लिए अभिनेता फरहान अख्तर न केवल अपने बाल व दाढ़ी बढ़ा रहे हैं बल्कि उन्होंने अपनी जीवनशैली भी बदल ली है। वह हर सुबह जल्दी उठ जाते हैं और मिल्खा सिंह के अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

फरहान ने कहा, मैं एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं जो आइकन है। मैं इसमें गलती का जोखिम नहीं लेना चाहता। किरदार की प्रामाणिकता के चलते इस भूमिका ने मुझे आकर्षित किया। यदि मैं ऐसी भूमिकाओं का चुनाव करूं जो मुझे व दर्शकों को आकर्षित कर सकें तो मैंने एक अभिनेता के तौर पर जो सोचा है वह हासिल कर सकता हूं।

उन्होंने कहा, हां, मेरी जीवनशैली में बहुत परिवर्तन हुआ है। मैं हर सुबह 6.45 से आठ बजे तक एक प्रशिक्षण सत्र में शामिल होता हूं। मैं सुबह नौ बजे तक धावक से सम्बंधित अपनी गतिविधियां पूरी कर लेता हूं। दूसरी ओर फिल्मोद्योग में कोई भी नौ बजे से पहले नहीं जागता है। हां, मैं देर रात तक जागने से भी बच रहा हूं। शनिवार को टॉम क्रूज की पार्टी के बाद भी मैं मध्यरात्रि तक घर पहुंच गया था। फरहान ने कहा कि सुबह उठकर दौड़ लगाने के लिए जाने से उनकी पूरी जीवनशैली बदल गई है।

उन्होंने कहा, सुबह दौड़ने के बाद मैं खुद को बहुत फिट महसूस करता हूं। मैं सुबह दौड़ने के लिए तैयार रहता हूं। एक महीने पहले जब मैं डॉन 2 के संपादन के चलते जिम नहीं जा सका तो मैं सुस्त महसूस करने लगा था। अब मुझे ऐसा महसूस नहीं होता।

फरहान के लिए ओलम्पिक धावक मिल्खा सिंह की भूमिका निभाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, इस समय यह सिर्फ सुबह का सत्र है। मुझे केंद्रीय रेलवे में धावकों को प्रशिक्षित करने वाले मेल्विन प्रशिक्षण दे रहे हैं लेकिन जब हम शूटिंग के समय के करीब पहुंचेंगे तो एक ओलम्पिक प्रशिक्षक भी मुझे शाम के सत्र में प्रशिक्षित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X