..................... Farhan Akhtar became UN Women goodwill ambassador - Hindi Filmibeat

फरहान बने UN के गुडविल एंबेसेडर, किया शुक्रिया अदा

बॉलीवुड एक्टर- डाइरेक्टर फरहान अख्तर 'संयुक्त राष्ट्र महिला' के पहले दक्षिण एशियाई गुडविल एंबेसडर बनाए गए हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फरहान ने इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

farhan

आपको बता दें, फरहान लैंगिक समानता की वकालत और महिलाओं के प्रति हिंसा की खिलाफत करने वाली संस्था 'मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन' (MARD) अभियान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गुडविल एंबेसडर चुने जाने के बाद फरहान के ट्विटर पर लोगों द्वारा बधाई दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। आप लोगों का साथ और सहयोग ही है, जो मुझे इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देता है।"

गौरतलब है कि, 'संयुक्त राष्ट्र महिला' संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली इकाई है।

संयुक्त राष्ट्र महिला के गुडविल एंबेसडर होने के नाते फरहान का दायित्व दक्षिण एशिया में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना होगा और वह संयुक्त राष्ट्र महिला की नई पहल 'ही फॉर शी' के लिए भी काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X