कोर्ट मैरिज के बाद फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर की वेडिंग पार्टी, यूं शुरू हुई थी लव स्टोरी
बॉलीवुड में नई प्रेम कहानियों का दौर हमेशा गुलज़ार रहता है और ऐसी ही एक प्रेम कहानी अपने अगले पड़ाव पर पहुंचने जा रही है। माना जा रहा है कि तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे फरहान अख्तर और शिबाना दांडेकर, 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, ये शादी केवल कोर्ट में रजिस्टर की जाएगी।
इस कोर्ट मैरिज के बाद फरहान और शिबानी, अपने परिवार और खास दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी देने वाले हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये पार्टी जावेद अख्तर के फार्म हाउस पर होगी।

खंडाला में स्थित फार्महाउस में इस पार्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें फरहान और शिबानी के परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान और शिबानी दोनों ने अपना वेडिंग आउटफिट चुन लिया है और दोनों ही अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।

कौन हैं शिबानी दांडेकर
शिबानी दांडेकर एक ऑस्ट्रेलियन - भारतीय हैं जो कि पेशे से एंकर, वीजे, सिंगर और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत अमरीकी टेलीविजन से की। भारत में उन्हें लोकप्रियता मिली IPL की होस्ट के तौर पर। वहीं उन्होंने झलक दिखला जा में भी भाग लिया। इसके बाद वो कई रियलिटी शो का हिस्सा बनीं जिसमें खतरों के खिलाड़ी भी शामिल है।

यूं हुई फरहान से मुलाकात
शिबानी और फरहान की मुलाकात 2015 में एक टीवी शो के दौरान हुई। इस रियलिटी शो का नाम था I Can Do That जिसमें शिबानी के अलावा गौहर खान, मंदिरा बेदी, वीजे बानी, ऋत्विक धन्जानी सहित कई सितारों ने भाग लिया। फरहान अख्तर ने इस शो को होस्ट किया था और इसी शो की शूटिंग के दौरान उनकी और शिबानी की मुलाकात हुई।

पोस्ट हुआ वायरल
इसके बाद शिबानी ने एक पोस्ट डाला जिसमें वो एक आदमी के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रही थीं। लेकिन उन्होंने दोनों की तस्वीर पीछे से डाली। बाद में फरहान ने ये फोटो शेयर करते हुए इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। 2018 से दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

वायरल हुई तस्वीरें
फरहान और शिबानी की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं दोनों की शादी की अटकलें भी काफी समय से लग रही हैं। शिबानी अक्सर ही फरहान के परिवार के साथ दिखाई देते हैं और सभी एक साथ मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। शिबानी ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर फरहान का नाम भी अपनी गर्दन पर टैटू करवाया है।

शादी के बाद पार्टी?
अभी तक अटकलें यहीं हैं कि 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज के बाद शिबानी और फरहान, परिवार के साथ जावेद अख्तर के खंडाला फार्महाउस पर पार्टी करेंगे। काम की बात करें तो फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म तूफान में दिखाई दिए हैं और अब वो अपनी होम प्रोडक्शन जी ले ज़रा के काम में जुट जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications