..................... Farhan Akhtar and Shibani Dandekar tied the knot, first picture surfaced! शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पहली तस्वीर आई सामने! - Hindi Filmibeat

शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पहली तस्वीर आई सामने!

अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। आज यानि 19 फरवरी को दोनों ने शादी रश्में पूरी की और बंधन मे बंध गए हैँ। इस वक्त पहली तस्वीर सामने आई है और काफी पसंद की जा रही है। खबर है कि फरहान अख्तर ने ईसाई धर्म के अनुसार शादी की है। फरहान अख्तर और शिबानी की जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं वो शानदार हैं और दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

जहां शिबानी एक घूंघट के साथ लाल ट्यूल गाउन में शानदार लग रही थीं, वहीं फरहान ने उन्हें काले रंग के टक्सीडो सूट में दिखे। आयोजन स्थल से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।

farhan akhtar, shibani dandekar, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर

एक वीडियो में, फरहान और शिबानी को ऋतिक रोशन सहित अपने मेहमानों के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस जोड़े ने दिल चाहता है गाने की धुन पर डांस किया, जिसे शंकर महादेवन ने गाया था, जो उनकी शादी में मेहमानों में से एक थे।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीर वायरल हो रहीं हैं और फैंस लगातार इसको साझा कर रहे हैं। शिबानी दांडेकर एक बेहतरीन सिंगर हैं और उनकी भी फैन फॉलोविंग काफी बेहतरीन है।

फरहान और शिबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब वो शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध गए हैं। फरहान की ये दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होने अधुना भबानी से शादी की थी। ये शादी काफी समय तक चली लेकिन किसी कारणवश दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X