Farhan Akhtar ने अपने नए बैंड फरहान लाइव के 10 साल पूरे करने पर फैंस को दिखाया दमदार VIDEO

By Filmibeat Desk
Farhan Akhtar

Farhan Akhtar:फरहान अख्तर एक्टर होने के साथ लाइव संगीत कार्यक्रमों को लेकर भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। फरहान अख्तर के म्यूजिक और गायकी को हमेशा इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनी है। फरहान अख्तर के एक्टिंग स्किल्स ने हमेशा दर्शकों को हैरान किया हैं, लेकिन फरहान को उनके म्यूजिकल टैलेंट के लिए भी सराहा जाता है। फरहान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास एक लाइव बैंड है जो दुनिया भर में यात्रा करता है और दर्शकों से अपार प्यार हासिल करता है। अभिनेता सही मायने में भारत में लाइव संगीत कार्यक्रमों के अग्रणी है, जिन्होंने अपने बैंड 'फरहान लाइव' के साथ कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन किया है और 10 रॉकिंग सालों में राष्ट्रीय लेवल पर धमाकेदार प्रदर्शन दिया है।

हाल में फरहान ने भारत के सबसे पसंदीदा बैंडों में से एक की म्यूजिकल जर्नी के सुनहरे पलों को फिर से जिया। अपने सोशल मीडिया पर, उन्होंने 'फरहान लाइव' के 10 साल पूरे होने के मौके पर अपनी टीम के साथ की कुछ पिक्चर्स को कम्पाइल करके उसकी एक वीडियो पोस्ट की, जो उनके ऑन स्टेज - परफॉर्मेंसेज की झलकियां देती है। इसके साथ बैकग्राउंड में उनकी आइकोनिक कविता प्ले हो रही है। फरहान ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हुए लिखा।

'फरहान लाइव' के साथ, फरहान अख्तर ने अब तक विभिन्न देशों में प्रदर्शन करने वाले बैंड के सदस्यों के साथ दुनिया भर की यात्रा की हैं, जिसमें यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूएई (दुबई और अबू धाबी), सिंगापुर, केन्या, ओमान और यूके सहित कई देश शामिल हैं।इसके अलावा, फरहान फिलहाल 'जी ले जरा' के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X