..................... Farhan Akhtar- Amitabh Bachchan's Wazir Trailer out now - Hindi Filmibeat

TRAILER: धमाकेदार होगी 2016 की शुरूआत.. एक्शन और संस्पेंस से भरपूर!

[बॉलीवुड न्यूज] बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वजीर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह एक दमदार ट्रेलर है, जिसे देखने के बाद आप फिल्म देखने के लिए और उत्सुक हो जाएंगे।

फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। जबकि नील नितिन मुकेश निगेटिव रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में आपको नील का विलेन अवतार कांपने पर मजबूर कर देगा। नील यहां जबरदस्त दिख रहे हैं, वहीं, जॉन अब्राहम फिल्म में कैमियो निभाएंगे।

TEASER: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'.. रोंगटे खड़े कर देगा यह टीजर

वजीर में फरहान अख्तर एक ATS इंस्पेक्टर बने हैं और अमिताभ एक पैरालाइजड शतरंज के मास्टर बने हैं। बिग बी एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ने अपनी पहली टीजर के साथ ही काफी तारीफें बटोरी थी। बहरहाल, अब ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

वजीर पहले 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी गई है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X