बॉलीवुड की एक और STAR कपल हो गई अलग.. टूटा 16 सालों का रिश्ता
फरहान अख्तर और उनकी पूर्व पत्नी अधुना का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। बांद्रा कोर्ट ने तलाक की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
लगभग 16 सालों की शादी के बाद, बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भबानी अब अलग हो चुके हैं। नवंबर 2016 में उन्होंने कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी डाली थी। जिसे बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस सोमवार मंजूर कर लिया है। अब फरहान- अधुना आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं।
देखते रह गए सलमान, ऋतिक.. धमाकेदार रीमेक में ये हो गए FINAL
उनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा अधुना के साथ ही रहेंगी, लेकिन फरहान के पास हक है कि वह कभी भी दोनों बेटियों से मिल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि तलाक की अर्जी के बाद भी फरहान और अधुना हमेशा अच्छे दोस्त की तरह रहे हैं।

बहरहाल, फरहान- अधुना की तलाक के बाद फरहान- श्रद्धा की बढ़ती नजदीकियां पर सभी सवाल उठा रहे हैं। और कहीं ना कहीं श्रद्धा को ही तलाक की वजह बताया जा रहा है। लेकिन बता दें, श्रद्धा कपूर ने हमेशा इन अफवाहों से इंकार किया है।
यहां जानें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सबसे पॉपुलर रहे तलाक-


Click it and Unblock the Notifications