अभिनय के लिए निर्देशन टाला: फरहान

अख्तर ने इस बारे में बताया कि मैंने फिल्म अपनी फिल्म 'माई वायस फ्राम द स्काई' को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। इस दौरान मैं और मेरे साझीदार रितेश सिद्धवानी एक नई फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जिसमें मैं अभिनय भी करूंगा।
अख्तर ने कहा कि माई वायस फ्राम द स्काई एक बड़े बजट की इतिहास आधारित फिल्म है और उसके लिए संसाधन जुटाने होंगे। जिसके लिए अभी समय देना मुश्किल होगा। इसलिए मैंने सोचा है कि पहले अभिनय का काम खत्म करूंगा।
वे विजय लालवानी की फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है और उनकी भूमिका भी शानदार है।
अच्छा ही है कि जो भी काम किया जाए बेहतर ढंग से किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications