एक नहीं, दो नहीं- अक्षय कुमार और वरूण धवन के लिए लिखी जा रही हैं तीन- तीन फिल्में
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उनके एक्टर्स में हैं, जो एक साल में तीन से चार फिल्में लाते हैं। 2018 में जहां अक्षय पैडमैन, गोल्ड और 2.0 के साथ सामने आए। वहीं, 2019 में अक्षय कुमार 4 फिल्मों के साथ आने वाले हैं। वरूण धवन भी साल में दो फिल्में ले ही आते हैं। लेकिन बता दें, इसके लिए सिर्फ एक्टर्स को क्रेडिट नहीं दिया जा सकता। बल्कि निर्देशक और राइटर को भी देना चाहिए, जो इन सितारों के लिए तगड़ी कहानियां लिख जाते हैं।
फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी ने हाल ही में खुलासा किया कि वे अक्षय कुमार और वरूण धवन के लिए तीन- तीन स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। जिनमें से एक रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' भी एक है। कोई शक नहीं कि अक्षय और वरूण एक ही साल में दो- तीन फिल्में बैक टू बैक कैसे दे देते हैं। जाहिर है उनकी प्लानिंग काफी तगड़ी चलती है।

बता दें, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन भी फरहाद ही कर रहे हैं। निर्देशक ने कहा, इस फिल्म को लिखना और डाइरेक्ट करना आसान नहीं है क्योंकि फिल्म की कहानी वर्तमान और 500 साल पहले के बीच घूमती है। यह दो समय की कहानी है। फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार और वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications