..................... Hera Pheri 3 को लेकर फरहाद सामजी को किया गया था भयंकर ट्रोल, अब निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी और कहा.. | Farhad Samji finally breaks silence on getting trolled for directing Akshay Kumar's Hera Pheri 3 - Hindi Filmibeat

Hera Pheri 3 को लेकर फरहाद सामजी को किया गया था भयंकर ट्रोल, अब निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी और कहा..

farhad-samji-finally-breaks-silence-on-getting-trolled-for-directing-akshay-kumar-hera-pheri-3

Farhad Samji: 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर जैसे ही खबरें सामने आईं, फैंस फिल्म को लेकर उत्साह जताने लगे। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी दिखेगी। खैर, फैंस का उत्साह जल्द ही ठंडा पड़ गया, जैसे ही निर्देशक का नाम सामने लाया गया। रिपोर्ट्स आ रही थीं कि हेरा फेरी 3 का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे।

फरहाद सामजी को किया गया ट्रोल

पिछले कुछ समय से लोग फरहाद सामजी के लेखन और निर्देशन से खासा निराश नजर आ रहे हैं। वहीं, इस बीच ओटीटी पर उनके द्वारा निर्देशित 'पॉप कौन' नाम से शो आ गया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें भयंकर ट्रोल किया और #RemoveFarhadSamjiFromHeraPheri ट्रेंड करने लगे।

बहरहाल, इन दिनों डायरेक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन कर रहे हैं। जिस दौरान उन्होंने हेरा फेरी 3 के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।

मैंने हाउसफुल 4 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्में दी हैं

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए फरहाद सामजी ने कहा, "सबसे पहली बात है जब फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई तो ये लोग कौन हैं? दूसरी बात, मुझे ये अनफेयर लगता है कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है। हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं। अगर किसी को कोई समस्या है तो हम उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। बेहतर फिल्में बनाकर और अच्छे पंचेज़ लिखकर। हमारा इरादा होता है कि हर तरह की ऑडियंस को अपील करें। एक फिल्म जिसमें रोमांस, मसाला, एक्शन, कॉमेडी आदि का मिश्रण हो। 'हाउसफुल 4' अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट थी। अगर हम रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट देखें तो 'भूल भुलैया 2' बड़ी सक्सेस थी। अब इसके आगे क्या बोलूं?"

Read more about: farhad samji hera pheri 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X