बहन ज़ोया की फिल्म में भाई फरहान
शायद यह पहला उदाहरण होगा जब बहन को निर्देशिका बनाने के लिए प्रतिष्ठित फिल्मकार भाई उसकी फिल्म में हीरो बनेंगे. हम बात कर रहे हैं ज़ोया अख्तर और फरहान अख्तर की. दो साल से निर्देशिका बनने के लिए प्रयत्नशील ज़ोया की फिल्म 'लक बाय चांस' में फरहान अख्तर हीरो के रूप में नज़र आएंगे.
इस फिल्म के लिए फरहान ने अपनी फिल्म "वॉइस फ्रॉम द स्काय" को कुछ दिनों के लिए होल्ड पर रख दिया है. यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित है. फराह खान की 'ओम शांति ओम' (1970) तथा सुधीर मिश्रा की 'खोया खोया चांद' (1950) के बाद ज़ोया की यह तीसरी बडी फिल्म होगी जो बॉलीवुड पर आधारित होगी. ज़ोया के इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2008 में शुरू होगी.
इस फिल्म के बारे में फरहान का कहना है कि यह उनकी पहली नहीं दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले वे आनंद सुरापुर की फिल्म 'द फकीर ऑफ वेनिस' कर चुके हैं, यदि आपको याद होगा तो इससे पहले फरहान को रीमा कागती ने अपनी फिल्म 'हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड' में एक किरदार ऑफर किया था मगर अपनी फिल्म 'डॉन' में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इसे ठुकरा दिया और बाद में इस किरदार को अभय देओल ने निभाया. इसके अलावा रितुपर्णो घोष अपनी फिल्म में फरहान को शबाना आज़मी के पुत्र के रूप में कास्ट करना चाहते थे मगर किन्हीं कारणों से वह फिल्म बंद हो गई.
तो यह थी फरहान की कहानी. बतौर निर्देशक तो उन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही रखा है शायद हीरो के रूप में अपनी कोई खास जगह बना लें...


Click it and Unblock the Notifications