फरहान चाहते हैं हर स्कूल में मर्द कविता पढ़ाई जाए

फरहान अख्तर का सोचना है कि आज के स्टूडेंट हमारे देश के कल के नागरिक हैं और उनकी सोच उनके विचार ही हमारे समाज में अहम भूमिका निभाते हैं। 'मर्द' कैंपेन से जुड़े लोग दिल्ली और मुंबई के हर एक स्कूल में जाकर वहां के बोर्ड मेंबर्स से मर्द कविता के बारे में डिस्कशन कर रहे हं और साथ ही ये विचार उनके सामने रख रहे हैं कि वो अपने स्कूल के स्लेबस में इस कविता को शामिल करें। इस सबके पीछे फरहान का एक ही मकसद है कि वो आज के छात्रों की सोच को बदल सकें।
फरहान अख्तर को लगता है कि ये बदलाव एक दिन हमारे देश के कानून को भी बदल पाएगी और हमारे देश में हो रहे बालात्कार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम हो सकेंगे। साथ ही इससे हमारे समाज के स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। फरहान अख्तर की ये पहल वाकई हमारे समाज में औरतो के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार को कम करने में मदद कर सकती है अगर लोग इसे गंभीरता से लें तो। फरहान अख्तर के अलावा कुछ समय पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी एक कैंपेन चलाया था और उसके दौरान कहा था लड़कों के अंदर स्कूलों से ही लड़कियों के लिेए अच्छी और सम्मानीय सोच पैदा करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











