..................... Farhaan Akhtar wins Fimfare best actor award for Bhaag Milkha Bhaag - Hindi Filmibeat

फरहान एक बार फिर बेस्ट एक्टर- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2014

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने साल 2014 के हर एक अवॉर्ड फंक्शन में धूम मचाई। 24 जनवरी को हुए 59वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान फरहान अख्तर की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते भाग मिल्खा भाग को बेस्ट फिल्म और फरहान अख्तर को बेस्ट एक्टर 2014 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फरहान अख्तर की इस खुशी को बांटने के लिए फरहान अख्तर की मां और साथ ही उनके पिता जावेद अख्तर भी मौजूद थे। साथ ही शबाना आजमी भी इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मौजूद रहीं और फरहान अख्तर के अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने फरहान को बधाई भी दी।

2013 में इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म बनाकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने सभी को हैरान कर दिया। सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि फिल्म के लिए फरहान अख्तर की बेजोड़ मेहनत को भी लोगों ने बहुत सराहा। फरहान अख्तर ने अपने खाने पीने से लेकर अपने रहने तक से जुड़ी कई सारी बातों को बदला और दिन रात कड़ी मेहनत करके मिल्खा सिंह जैसी बॉडी बनाई ताकि वो मिल्खा सिंह के किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकें। फरहान की यही मेहनत उन्हें सफलता के इस मकाम तक ले आई कि साल 2014 के लगभग हर एक अवॉर्ड फंक्शन में फरहान अख्तर को ही बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

साथ भाग मिल्खा भाग को भी लगभग हर एक अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग की परफॉर्मेंस उनकी अब तक की सभी फिल्मों की परफॉर्मेंस में बेस्ट गिनी जाती है। क्योंकि फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए हर एक बाउंड्री क्रॉस करके मेहनत की। फरहान अख्तर की मेहनत देख खुद मिल्खा सिंह तक हैरान थे। उन्हें भी यकीन था कि फरहान अख्तर के अलावा उनके किरदार को कोई और कर ही नहीं सकता था। फिल्मफेयर अवॉर्ड के शुरु होने से पहले ही शबाना आजमी ने कहा था कि फरहान को ही बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X