फुकरे नाम की वजह से अपने कॉलेज नहीं जा पाए फरहान
फुकरे फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का कहना है कि अपनी फिल्म फुकरे का फर्स्ट लुक लॉंच वो अपने पुराने कॉलेज एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स में करना चाहते थे लेकिन अपनी फिल्म का नाम फुकरे होने की वजह से उन्हें अपने कॉलेज में ये इवेंट करने के लिए इजाजत नहीं मिली। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनोमिक्स से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी और वो चाहते थे कि इसी कॉलेज में वो अपनी एक साथ पहली फिल्म का इवेंट भी करें।
ज्ञात हो कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी पहली बार एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में ही मिले थे और यहीं से इनकी दोस्ती गहरी हुई। फरहान ने बताया कि वो दोनों अक्सर अपने कॉलेज के कैफिटेरिया में बैठकर टाइम पास किया करते थे और मस्ती करते थे। फरहान और रितेश सिधवानी पहली बार एक साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बताया कि वो दोनों अपने कॉलेज के टाइम में खुद भी फुकरे रहे हैं। फरहान अख्तर ने फिल्म के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान ये पूछने पर कि क्या वो भी कभी फुकरे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि वो खुद भी एक समय में काफी बड़े फुकरे रहे हैं। फरहान ने कहा कि अगर ये फिल्म 2 साल पहले बनी होती तो वो इस फिल्म के लिए सबसे बेस्ट कास्ट थे।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के निर्माण में बन रही फिल्म फुकरे का निर्देशन किया है मृगदीप सिंह लांबा। फुकरे फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, अली फजल और रिचा चड्ढा ने। फिल्म में संगीत दिया है राम संपत ने। फरहान अख्तर ने कहा कि फुकरे फिल्म का संगीत उनकी बाकी की फिल्मों की ही तरह काफी हटकर होगा।


Click it and Unblock the Notifications
