फरहान की नज़र में क्या हैं शादी के साइट इफेक्ट्स!
फरहान अख्तर के अनुसार शादी का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट ये होता है कि आपको अपने पार्टनर के साथ एक ही कमरे में रहकर एडजस्टमेंट करना पड़ता है। इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना पड़ता है और साथ ही अपने पार्टनर की आदतों को भी कहीं ना कहीं अपनाना पड़ता है। फरहान अख्तर की एक आदत है कि उन्हें हर एक चीज सही जगह पर ही चाहिए होती है। अगर किसी भी चीज की जगह बदली तो फरहान को गुस्सा आ जाता है। अपनी इस आदत के चलते फरहान अख्तर को शादी के बाद अपना कमरा शेयर करने में काफी कुछ एडजस्ट करना पड़ा।
लेकिन फरहान का कहना है कि शादी का ये साइट इफेक्ट उन्हें इतना ज्यादा इफेक्ट नहीं कर सका क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी चीजों को लेकर ये प्रोब्लम होती है। दूसरा कोई अपनी चीजों को कैसे भी रखे इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। यानी कि कुल मिलाकर फरहान अख्तर को शादी के बाद रियल लाइफ में भी कुछ साइड इफेक्ट झेलने पड़े लेकिन इन सभी शादी के साइड इफेक्ट्स के बाद भी फराहन को लगता है कि शादी वाकई में एक बहुत ही अच्छी चीज है और ये आपको जिंदगी जीने के नये तरीके सिखा देती है।


Click it and Unblock the Notifications












