'रॉक ऑन' से नहीं 'भाग मिल्खा भाग' से रॉक करेंगे फरहान

फरहान अख्तर बॉलीवुड के अब तक के बेहतरीन निर्देशकों में रहे हैं। बतौर निर्देशक और लेखक फरहान अख्तर ने दिल चाहता है, लक्ष्य, डॉन और डॉन जैसी बड़ी और हिट फिल्में दी हैं। लेकिन बतौर एक्टर जब फरहान ने इंडस्ट्री में एंट्री की तो फरहान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनका शुरआत की कुछ फिल्में जैसे रॉक ऑन, लक बाय चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक आदि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लेकिन फिर फरहान की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' आई जिसमें फरहान के अंदर की अभिनय प्रतिभा काफी उभर कर सामने आई।

अब जल्द ही फरहान अख्तर की 'भाग मिल्खा भाग' रिलीज होने वाली है। लेकिन इस फिल्म के टीजर और तस्वीरों को देखकर हर किसी को यही लग रहा है कि ये फिल्म फरहान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी और इस फिल्म से फरहान ये साबित कर देगें कि वो मास्टर ऑफ ऑल हैं। इससे पहले फरहान अख्तर बतौर निर्देशक, निर्माता तो खुद को साबित कर ही चुके हैं अब भाग मिल्खा भाग से वो खुद को बतौर निर्माता भी साबित कर देंगे।

Bhag Milkha Bhag

अगले साल 2013 में यह फिल्म रिलीज होगी। भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने इंडिया एथिलीट मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है और उनकी बॉडी के साथ उनके चेहरे पर नज़र आ रहे पैशन को देख हर किसी को यही लग रहा है कि फरहान इस किरदार को बखूबी निभाएंगे। अब तो इंतजार है अगले साल का जब ये फिल्म थियेटर में रिलीज होगी और फरहान अख्तर की हॉट बॉडी के साथ उनकी एक्टिंग का बेहतरीन प्रदर्शन हमारे सामने होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X