'तलाश' हुई हिट तो फरहान बन गये 'फ्लाइंग सिख'
'तलाश' फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गयी और 'तलाश' की सफलता से फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर इतने खुश हुए कि उन्हें पंख लग गये और अब वो इंडियन एथिलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की शूटिंग में जुट गये हैं। इस फिल्म में फरहान ने मुख्य किरदार निभाया है और उनका साथ दिया है सोनम कपूर ने। मिल्खा सिंह एक बहुत ही मशहूर एथिलीट थे और उनके किरदार को निभाने के लिए फरहान को काफी मेहनत भी करनी पडी़। फरहान ने कहा कि ये किरदार उनके जीवन का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण किरदार है।
ट्विटर से लेकर फेसबुक तक सिर्फ मिल्खा सिंह फिल्म के बारे में लोग बात कर रहे हैं। 29 नवंबर को फिल्म का टीजर यू ट्यूब पर रिलीज किया गया था और इस टीजर को देखकर हर किसी ने इसकी तारीफ की। अभी तक साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस टीजर को देखा है और साथ ही पसंद भी किया है। ट्विटर पर भी लोगों ने फिल्म को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स दिये हैं। सभी को लग रहा है कि ये फिल्म 2013 की सफल फिल्मों में जरुर शामिल होगी।

मिल्खा सिंह के किरदार में फरहान अख्तर की भी काफी तारीफ की जा रही है। सभी का कहना है कि फरहान अख्तर मिल्खा सिंह के किरदार के साथ न्याय जरुर कर पाएंगे। इस फिल्म का टीजर हाल ही में फरहान अख्तर और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनीं फिल्म तलाश के साथ दिखाया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी फरहान अख्तर की तारीफ करते हुए लिखा है "मैंने तलाश देखी (बहुत पसंद आई) लेकिन मेरे साथ काफी देर तर जा रहा वो था भाग मिल्खा भाग का ट्रेलर। फरहान अख्तर आप बहुत हॉट हो।" अब देखना है कि फरहान की ये हॉट बॉडी और कितनों का दिल जीतती है।


Click it and Unblock the Notifications











