..................... Farhaan Akhtar has to achieve more Twitter followers to reach the top - Hindi Filmibeat

30 लाख फैन पाकर काफी पीछे हैं फरहान

फरहान अख्तर के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 30 लाख से भी बढ़ गयी है और इस बात से फरहान काफी खुश हैं। फरहान तो अपने चाहने वालों और फैंस को भी लगातार शुक्रिया कह रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लोग उन्हें ट्विटर पर इस कदर प्यार दे रहे हैं। लेकिन वहीं अगर नंबर्स में देखा जाए तो फरहान अभी भी अपने साथ के कलाकारों से काफी पीछे हैं। अभी फरहान अख्तर को काफी काम करना है और लगातार खुद को ट्विटर पर एक्टिव करते हुए अपने फॉलोवर्स की संख्या बढ़ानी है। हालांकि 3 मिलियन फॉलोवर्स के साथ फरहान ने कई सेलिब्रिटी को पीछे भी छोड़ दिया है।

ट्विटर के फॉलोवर्स की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो यहां भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सबसे आगे चल रहे हैं वो भी कुल 8.79 मिलियन फॉलोवर्स के साथ। दूसरे नंबर पर हैं शाहरुख खान जिनके कुल 7.69 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके बाद बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान आते हैं जिनके फॉलोवर्स की संख्या है 6.92। सलमान और आमिर एक दूसरे से मात्र कुछ हजारों के फॉलोवर्स के चलते आगे पीछे हैं। आमिर खान के फॉलोवर्स की संख्या है 6.86 मिलियन। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा भी कुल 6.8 मिलियन फॉलोर्वस के साथ पांचवे नंबर पर हैं।

अब अगर फरहान के फॉलोवर्स संख्ंया के बहुत ही करीब सेलिब्रिटी की बात करें तो करन जौहर के फॉलोवर्स की संख्या है कुल 3.8 जो कि हो सकता है कि फरहान जल्द ही क्रॉस कर ले। वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या अभी भी हजारो में ही है। तो कुल मिलाकर फरहान को अपनी सोशल नेटवर्किंग पर थोड़ी और मेहनत करनी है और फिर वो भी ट्विटर पर रॉक करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X