ट्विटर पर तो लखपति हैं फरहान अख्तर
फरहान अख्तर के हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स पाए गये हैं। फरहान अख्तर इस बात से काफी खुश हैं। उन्होंने इस खुशी में अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया बुधवार को ट्विटर पर प्रशंसकों की बदौलत तीन बार लखपति हूं। प्यार की दौलत को काटा नहीं जा सकता और ना ही हल्के में लिया जा सकता है। आप सभी का शुक्रिया। फरहान की इस खुशी में उनके फैंस व चाहने वाले भी बेहद खुश हैं।
वैसे इस सफलता के पीछे फरहान का लगातार अपने सोशल अकाउंट पर एक्टिव रहना व अपने फैंस व प्रशंसकों से लगातार अपनी फिल्मों व खुद से जुड़ी बातों को शेयर करते रहना भी एक बड़ी वजह है। फरहान हमेशा ही अपने जीवन से जुड़ी बड़ी बातों व मुद्दों व घोषणाओं को अपने ट्विटर के आधिकारिक पेज पर साझा करते आए हैं। इसके जरिये वो अपने फैंस से काफी हद तक जुड़े रहते हैं और इसी वजह से वो इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












