फरहान की बेटियां नहीं इंप्रेस हुईं सिक्स पैक एब्स से!

फरहान ने भाग मिल्खा भाग में प्यार से भागने वाली बात को लेकर ये पूछे जाने पर कि क्या शादी या प्यार के बाद इंसान अपने करियर से थोड़ा हट जाता है, इसपर फरहान ने कहा कि मैंने तो भाग मिल्खा भाग से भागना शुरु किया था और अभी तक भाग ही रहा हूं। लेकिन वहीं विद्या का ये मानना है कि शादी के बाद इंसान और ज्यादा फोकस हो जाता है अगर ये रिश्ता सेक्योर हो तो। इनसेक्योर रिलेशनशिप इंसान को और भी ज्यादा परेशान कर देते हैं। फरहान अख्तर ने शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं है। बल्कि रिश्तों की एक बेहतरीन तस्वीर इस फिल्म में पेश की गयी है।
फरहान अख्तर और विद्या बालन को पहली बार एक दूसरे के साथ देखने को सभी लोग काफी बेताब हैं। फरहान अख्तर को उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए इस साल हर एक अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसलिए अब फरहान के फैंस की फरहान की फिल्मों सो उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। फरहान ने कहा कि वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











