स्काई इज पिंक से सामने आई फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की शानदार तस्वीर
अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की शानदार फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग काफी जोरों से चल रही है और फिल्म को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। इस समय भी प्रिय़ंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की एक शानदार तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनो साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को टीम प्रियंका के द्वारा पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को करते हुए लिखा गया है कि..
हम फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म के लिए करीब 1 महीना 13 दिन और कुछ घंटे ही बाकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है।

फिल्म आएशा चौधरी नाम की लड़की की असली कहानी पर बनी है जो कि Motivational Speaker है और pulmonary fibrosis नाम की बीमारी से पीड़ित है।
द स्काई इज़ पिंक अदिती औऱ निरेन चौधरी नाम के प्यारे से कपल की कहानी है जिनके 25 साल के जीवन की कहानी सुनाएगी उनकी यही प्यारी सी बेटी आएशा। द स्काई इज़ पिंक का प्रीमियर, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। वहीं फिल्म 11 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications