..................... कहीं नाकाम न हो जाएं फराह के इरादे, Om Shanti Om is going to release on Diwali - Hindi Filmibeat

कहीं नाकाम न हो जाएं फराह के इरादे

By Staff


यह बात किसी से छुपी नहीं है कि 40 करोड की लागत से बनी फराह खान की फिल्म 'ओम शांती ओम' 87 करोड में ओवरसीज़ मार्केट में बिक चुकी है. अब प्रश्न यह उठता है कि जब फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म ने दुगुना व्यापार कर लिया है तो उसे 'सांवरिया' के साथ रिलीज करने की ज़रुरत क्या है ?

क्या फराह खान संजय की फिल्म के साथ प्रतियोगिता करना चाहती हैं ?

जब इस सिलसिले में फराह से बात की गई तो उन्होंने कहा 'यह बात सच है कि मेरी फिल्म नें रिलीज़ होने से पहले ही दुगुने से अधिक का मुनाफा किया है. जहां तक संजय से प्रतियोगिता की बात है वह मैं कभी नहीं कर सकती.

संजय के फिल्म बनाने का तरीका मुझसे काफी अलग है. इसे आप इत्तिफाक कह सकते हैं कि हमारी फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हो रही है. दिवाली के दिन फिल्म रिलीज़ करने का मेरा एक ही मकसद है रोशनी से भरे त्यौहार में अपने फिल्म के माध्यम से मैं थोडा और उजाला कर दूं.'

फराह की बातों से हम काफी प्रभावित हुए हैं मगर डर है कि कहीं फराह का उजाला किसी के करियर के लिए अंधेरा साबित न हो जाए. शाहरुख के सितारे तो बुलंदी पर हैं मगर रणबीर और सोनम की तो शुरूआत है. है ना...!!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X