..................... ड्रैकुला बनना चाहते हैं फ़रदीन - Hindi Filmibeat

ड्रैकुला बनना चाहते हैं फ़रदीन

By Staff

अभिनेता फ़रदीन खान को हास्य भूमिकाएँ सबसे ज़्यादा पसंद हैं. उन्हें कॉमेडी से प्यार है. लेकिन मौक़ा मिले तो वे ड्रैकुला की भूमिका निभाना चाहते हैं

फ़रदीन ख़ान चर्चित फ़िल्म क़ुर्बानी के रीमेक पर भी काम कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास इस साल दो और फ़िल्में हैं, जिनके नाम अभी तय नहीं हुए हैं.

अपनी फ़िल्म 'दूल्हा मिल गया' के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ हाल में कोलकाता आए फ़रदीन खान ने अपनी फ़िल्म, पसंद और भावी योजनाओं के बारे में पीएम तिवारी बातचीत की. पेश है इसके प्रमुख अंश.

आपने 'दूल्हा मिल गया' में पहली बार सुष्मिता सेन के साथ काम किया है. उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

बहुत शानदार रहा. फ़िल्म उद्योग में क़दम रखने के बाद से ही मेरे मन में सुष्मिता के साथ काम करने की इच्छा थी. वे जितनी बढ़िया अभिनेत्री हैं, उतनी ही बढ़िया इंसान भी. उनके साथ काम करने का सपना अब इस फ़िल्म में पूरा हुआ है.

क्या सुष्मिता के साथ आपकी जोड़ी दर्शक स्वीकार करेंगे?

यह जोड़ी कहानी की मांग थी. मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक हमें स्वीकार करेंगे.

अब तक आपकी ज़्यादातर फ़िल्मों में दो या उससे ज़्यादा हीरो रहे हैं. इसकी वजह क्या है?

यह एक संयोग ही है. मैंने कई ऐसी फ़िल्में भी की हैं जिनमें मैं ही मुख्य किरदार रहा हूँ. दरअसल किसी फ़िल्म के लिए हाँ कहने के पहले मैं उसकी पटकथा और अपने किरदार पर ज्यादा ध्यान देता हूँ.

मुझे एक से ज़्यादा हीरो वाली फ़िल्मों में काम करने पर कोई आपत्ति नहीं है. अगर मेरा अभिनय अच्छा होगा तो दर्शकों की प्रशंसा ज़रूर मिलेगी.

बीते साल आपकी चार फ़िल्में आई थीं और अब साल की शुरुआत 'दूल्हा मिल गया' से हो रही है. इससे आपको कितनी उम्मीदें हैं?

'दूल्हा मिल गया' मेरे लिए एक ख़ास फ़िल्म है. इससे मुझे काफ़ी उम्मीदें हैं. इसमें मेरे किरदार के कई पहलू हैं. मैंने इस किरदार को जीवंत बनाने का भरसक प्रयास किया है. निदेशक मोहम्मद अज़ीज़ ने इस फ़िल्म को एक नया रंग दिया है. आपकी ज़्यादातर फ़िल्में कॉमेडी ही रही हैं?

मुझे हास्य भूमिकाएँ बेहद पसंद हैं. मुझे कॉमेडी अच्छी लगी है और ऐसी भूमिकाओं में ही सबसे ज़्यादा प्रशंसा भी मिली है.

ऐसा कोई किरदार जिसे निभाने की प्रबल इच्छा हो?

मैं किसी फ़िल्म में ड्रैकुला का किरदार निभाना चाहता हूँ. इसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूँ.

आगे की क्या योजना है?

क़ुर्बानी के रीमेक पर काम चल रहा है. इसके अलावा फ़िलहाल दो और फ़िल्में हाथ में हैं. अभी उनके नाम नहीं तय हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X