लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर फिर करेंगे एक्टर वापसी, खुद किया दमदार कमबैक का खुलासा

Fardeen Khan: हिंदी सिनेमा में 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'फिदा' जैसी शानदार और हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर चुके अभिनेता फरदीन खान अपने कमबैक को लेकर काफी खबरों में बनें हुए हैं। फरदीन खान (Fardeen Khan) के फैंस उनके कमबैक को लेकर उत्साहित हैं। इसी बीच खुद एक्टर ने अपने दमदार कमबैक को लेकर खुलासा कर दिया है। फरदीन खान पूरे 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं।
फरदीन खान की पर्सनल लाइफ-
दिग्गज अभिनेता फरदीन खान इन दिनों बैसे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फरदीन और उनकी पत्नी नताशा तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, इस खबर पर दोनों का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फरदीन खान की प्रोफेशनल लाइफ-
एक वक्त पर सिनेमा जगत में अपनी शानदार फिल्मों से लोगों को प्रभावित करने वाले फरीन खान 13 सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। फरदीन खान को आखिरी बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था, जिसमें सुष्मिता सेन और इशिता शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा काम किया था।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे और अभिनेता फरदीन खान ने आखिरकार हाल ही में फिल्मों में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। दरअसल बात ऐसी है कि, फरदीन खान को अपने बच्चों के साथ बांद्रा में देखा गया था। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने फिल्मों में अपनी वापसी की पुष्टि की। जब उनसे पूछा गया कि, 'सर आपको बड़े स्क्रीन पर जल्दी वापस देखना है। आ रहे हो ना सर वापस?' पैपराजी से ऐसा सवाल सुनकर फरदीन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'जी हां।' इस वायरल वीडियो पर फरदीन खान के फैंस लगातार कमेंट कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











