फरदीन ने खो दिये जुड़वा बच्चे, फैन्स ने जताया शोक
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर फरदीन खान को साल 2012 जाते जाते एक ऐसा दुख दे गया है जिसेस उबर पाने में उन्हें काफी वक्त लगेगा। फरदीन खान कुछ महीनों पहले जुड़वा बच्चों के पिता बनने की खुशी में इतना खुश थे कि उन्होंने अपनी पत्नी नताशा को लेकर इंडिया छोड़ने का फैसला कर लिया था ताकि मुंबई में फैल रहे डेंगू से अपने परिवार को सुरक्षित कर सकें। लेकिन उनके इतना कुछ करने के बाद भी ये खुशी उन्हें रास ना आई और उनकी पत्नी का कुछ दिन पहले ही लंदन में गर्भपात हो गया।
इस खबर की सूचना फरदीन ने अपने ट्विटर अकाउंड के जरिये दी और साथ ही अपनी पत्नी की बेहतर तबियत के बारे में भी बताया। फरदीन खान ने ट्वीट किया "जितना खुश मैं ये बताते हुए था कि मेरी पत्नी नताशा जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है उतना ही दुखी मैं ये बताते हुए हूं कि नताशा का मिसकैरिज हो गया है।" फरदीन खान ने आगे लिखा कि उनकी पत्नी नताशा अब पहले से बेहतर हैं और फिर से मां बनने की कोशिश करना चाहती हैं।
फरदीन खान की पत्नी नताशा बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस रह चुकीं मुमताज की बड़ी बेटी हैं। फरदीन ने अपनी पत्नी के प्रेगनेंट होने की खबर 26 अक्टूबर को दी थी। 2005 में शादी के बंधन में बंधे फरदीन खान भी जल्द से जल्द पिता बनना चाहते थे और इस खबर को सुनते ही कि उनकी पत्नी प्रेगनेंट हैं वो काफी खुश थे। फरदीन के इस दुख में बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबरॉय ने भी अपना दुख प्रकट किया है। साथ ही ट्विटर पर फरदीन के इस खबर को डालने के बाद ही उनके कई फैन्स ने उन्हें और उनकी पत्नी को बेहतर स्वास्थ्य की दुआ दी है साथ ही कहा है कि वो जल्द ही पिता बनने का सुख पाएंगे। आइये जानते हैं लोगों ने फरदीन को और क्या क्या दुआएं दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











