फरदीन की पत्नी नताशा ने खो दिये जुड़वा बच्चे

Fardeen Khan
कुछ ही महीने पहले बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खुशी सभी से बांटी थी। उन्होंने अपनी खुशी को बांटते हुए बताया था कि उनकी पत्नी नताशा दो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उस समय शहर में डेंगू बीमारी के बढ़ रहे कहर से अपनी पत्नी को बचाने के लिए फरदीन ने लंदन में जाकर अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने का फैसला किया था लेकिन इतना सबकुछ सोचने के बाद भी फरदीन ने अपने दोनों जुड़वा बच्चों को खो दिया खबर है कि नाताशा का हाल ही में अबॉर्शन हो गया है।

फरदीन खान ने ट्विटर पर ये दुखभरी खबर अपने फैन्स के साथ बांटते हुए लिखा "जितना मैं नताशा के प्रेगनेंट होने की खबर को बांटते हुए खुश था उतना ही आज उसके मिसकैरिज की खबर को लेकर दुखी हूं। जैसा कि कहते हैं कि हमने तुम्हें नहीं मारा हम सिर्फ तुम्हें स्ट्रांग बनाते हैं। जिंदगी यही है।" फरदीन खान ने साथ ही ये भी कहा "सबसे जरुरी बात ये है कि नताशा को अब बिल्कुल ठीक हैं और फिर से मां बनने के लिए ट्राई करना चाहती हैं। मैंने एक जुझारू लड़की से शादी की है।"

वनइंडिया के सभी दर्शकों की तरफ से फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा को जल्द से जल्द इस बुरे वक्त से निकलने के लिए दुआ करते हैं और साथ ही आशा करते हैं कि जल्द ही वो फिर से मां-बाप बनने की खुशी हासिल करेंगे। फरदीन खान की पत्नी नताशा बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज की बड़ी बेटी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X