फरदीन खान ने बदल डाली पूरी काया, दमदार नए लुक के साथ है कमबैक की तैयारी!
अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड में एक लंबा गैप होने के बाद कई सितारे वापसी करते हैं और ऐसा धमाका करते हैं कि फैंस काफी खुश हो जाते हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं अभिनेता फरदीन खान। उन्होने काफी समय पहले अपने करियर की शुरुआत इंडस्ट्री में की थी और इसके बाद वो अचानक कहीं गायब हो गए थे। बाद में जो उनकी तस्वीरें सामने आईं उनसे यही लगता था कि वो अब कभी भी इंडस्ट्री में वापसी नहीं करने के मू़ड में हैं।
लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल अभिनेता की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

खबर है कि ये तस्वीर कल यानि 22 मार्च की है और इस दौरान वो सैलून पहुंचे थे। पैपराजी के तस्वीर लेने से पहले हेयर स्टाइलिस्ट आलिम ने फरदीन खान का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
इस तस्वीर को देखकर आप भी दंग होने वाले हैँ। फरदीन खान में इतना बदलाव नजर आ रहा है जोकि शायद ही किसी ने सोचा होगा।
इससे इतना तो तय है कि फरदीन खान अपनी वापसी काफी जल्दी करने वाले हैँ। हालांकि उनको लेकर किसी तरह के प्रोजेक्ट को लेकर ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











