विवेक भी बनने वाले हैं पापा, समझ रहे हैं फरदीन का दुख
फरदीन खान की पत्नी नताशा के मिसकैरिज की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। फरदीन खान के सभी ट्विटर फैन्स उन्हें इस दुख से उबरने के लिए ढ़ेर सारी दुआएं दे रहे हैं साथ ही फरदीन के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबरॉय भी अपनी तरफ से फरदीन खान को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि विवेक भी आने वाले साल में पिता बनने वाले हैं और पिता बनने की खुशी को वो भी महसूस कर रहे हैं और उन्हें फरदीन का दुख बाकी लोगों से बेहतर महसूस हो रहा है।
फरदीन खान ने अक्टूबर मे ही अपनी पत्नी नताशा के प्रेगनेंट होने की खबर ट्वीट की थी। उन्होंने बहुत ही खुश होते हुए लिखा था कि वो पापा बनने वाले हैं और उनकी पत्नी जुड़वा बच्चों की मां। उस वक्त मुंबई शहर में डेंगू के बढ़ते कहर से अपनी पत्नी को बचाने के लिए फरदीन ने तुरंत ही लंदन जाने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन लंदन जाने के बावजूद वो अपने बच्चों को नहीं बचा पाए। कल रात ही फरदीन ने ट्वीट किया और लिखा कि जितना खुश वो ये बताते समय थे कि वो पिता बनने वाले हैं उतना ही दुखी वो ये बताते हुए हैं कि उनकी पत्नी का मिसकैरिज हो गया है।

उनके इस ट्वीट को पढ़ते ही उनके ट्विटर फैन्स ने उन्हें अपनी सांत्वनाएं देनी शुरु कर दीं। फिर बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबरॉय ने भी फरदीन को अपनी दुआएं और प्यार भेजते हुए लिखा "भाई मुझे बहुत दुख हुआ ये सुनकर। आपके लिए और नताशा के लिए मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और दुआएं।" ज्ञात हो कि 2013 में विवेक भी पिता बनने वाले हैं उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा इस साल ही प्रेगनेंट हुई हैं और ये उनका पहला बच्चा होगा। विवेक भी बेसब्री से पापा बनने के इंतजार में हैं। फिल्हाल अपनी खुशी को भूल विवेक फरदीन के इस दुख की घड़ी में शामिल हुए हैं। और दुआ कर रहे हैं कि फरदीन इस दुख से ऊबर पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











