'मैंने 6 महीनों में अपना 18 किलो वजन कम किया है, मैं 30 वर्ष का महसूस कर रहा हूं'

पिछले कुछ दिनों से फरदीन खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्हें मुकेश छाबरा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में फरदीन बिल्कुल बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरदीन खान ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में 18 किलो वजन कम किया है।

Recommended Video

Fardeen Khan, Harman Baweja और ये Actors हो गए Fit से Fat; Flops के side effects | FilmiBeat

कुछ समय पहले जहां लोगों ने उन्हें बढ़े वजन को लेकर खूब ट्रोल किया था, वहीं अब लोग उनके बदले अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे। दरअसल, फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए थे तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। दाढ़ी सफेद हो चुकी थी। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Fardeen Khan

47 साल के फरदीन खान ने कहा, "मैंने 6 महीने में 18 किलो वजन कम किया। मैंने फिट होने के लिए हैल्दी फूड के साथ वर्कआउट किया है। मैं अपने इस लुक से बेहद खुश हूं. मैं कभी मुंबई तो कभी लंदन रहा हूं, लेकिन हां मैंने अपना ज्यादा टाइम लंदन में बिताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फरदीन ने कहा- मैं फिजिकली 25 का महसूस करना चाहता था। क्योंकि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, बॉडी का डाउनफॉल होता जाता है। मैं फिर से बहुत अच्छा महसूस करना चाहता था। इसके बारे में सोचने के लिए बॉडी और माइंड के कनेक्शन की जरूरत है।

रिपोर्ट्स हैं कि फरदीन बड़े पर्दे पर वापसी भी कर सकते हैं और मुकेश छाबरा ने इस बारे में हिंट भी दिया है। बता दें, फरदीन को आखिरी बार फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था। यह फिल्म 2010 में आई थी। इसके बाद फरदीन बड़े पर्दे से गायब हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X