फरदीन खान के बदले लुक को देखकर सभी हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें- कमबैक की तैयारी!

बीते दिन एक्टर फरदीन खान को मुकेश छाबरा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जहां ली गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फरदीन खान के बदले लुक को लेकर सभी हैरान हैं। एक्टर ने अपना वजन काफी कम कर लिया है। कुछ समय पहले जहां लोगों ने उन्हें बढ़े वजन को लेकर खूब ट्रोल किया था, वहीं अब लोग उनके बदले अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे।

दरअसल, फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए थे तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। दाढ़ी सफेद हो चुकी थी। उन्हें देख लोगों ने हैरानी जाहिर की थी और ट्रोल भी किया था।

Fardeen Khan

इस पर फेसबुक के जरिए जवाब देते हुए उन्होंने लिखा था, "न मैं शर्मिंदा हूं, न गुस्सा हूं और न ही अपसेट हूं। अंधा नहीं हूं। खुश हूं और अपनी जिंदगी जी रहा हूं। मुझे दिखावा करना नहीं आता। आपके मनोरंजन का साधन बनकर भी मैं खुश हूं। मुझे पूरी तरह देखने के बाद एक बार आप अपने आपको भी देख लेना।"

बहरहाल, 47 साल के फरदीन अब वापसी की तैयारी कर चुके हैं। मुकेश छाबरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को कंफर्म करते हुए कहा कि, हां वो एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। फरदीन कमबैक के लिए तैयार हैं। बता दें, फरदी को आखिरी बार फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था। यह फिल्म 2010 में आई थी। इसके बाद फरदीन बड़े पर्दे से गायब हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X