..................... फरदीन की राह पर पिता फिरोज़ खान, Firoz khan is on Fardeen's footsteps - Hindi Filmibeat

फरदीन की राह पर पिता फिरोज़ खान

By Staff

यूं तो इस बॉलीवुड में कई पिता पुत्र की जोडी है मगर सबसे अनोखी जोडी फरदीन खान और फिरोज़ खान की है क्योंकि दोनों की यह आदत है कि वे खुद को दूसरों से अलग दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं.

साथ ही फरदीन अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने में फक्र भी महसूस करते हैं. मगर इन दिनों ऐसा लग रहा है फरदीन अपने पिता को नहीं बल्कि फिरोज़ अपने पुत्र को फॉलो कर रहे हैं.

फिल्म “यलगार" के दस साल बाद “कुछ तुम कहो कुछ हम कहें" के द्वारा रूपहले पर्दे पर पुन: लौटने वाले फिरोज़ खान ने भले ही अपनी पिछली फिल्मों में कॉमेडी न की हो मगर अपने लुक से लोगों को हंसाया ज़रूर है.

साथ ही कई लोगों को हंसाने की प्रेरणा भी दी है. फिलहाल फिरोज़ लुक के साथ अपने अभिनय से भी लोगों को हंसाने वाले हैं. अनीस बज़्मी की फिल्म “वेलकम" में फिरोज़ खान अनिल कपूर और नाना पाटॆकर के साथ कॉमेडी करते नज़र आने वाले हैं.

“लव के लिए कुछ भी करेगा", “शादी नं 1", “नो इंट्री" तथा “हे बेबी" में कॉमेडी के रंग बिखेर चुके फरदीन विवेक वासवानी की फिल्म “दूल्हा मिल गया" में एक बार फिर जमकर लोगों को हंसाने वाले हैं.

इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद फरदीन की झोली में पुनीत सिरा की एक और कॉमेडी फिल्म “जय वीरु" है, जिसमें उनका साथ देंगे कुणाल खेमू. हमें लगता है कॉमेडी में पारंगत हो चुके पुत्र से सीखकर ही फिरोज़ भी इस क्षेत्र में उतर चुके हैं. पुत्र के कितने गुण उनमें दिखाई देंगे यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X