Fardeen Khan: ट्रोलिंग से परेशान होकर कम वक्त में एक्टर ने बदल दी अपनी बॉडी, ट्रांसफॉर्मेंशन देख चौक जाएंगे आप

Fardeen Khan Transformation: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता रहे हैं, लेकिन कुछ महीनों पहले उनके फेट की वजह की वह लगातार ट्रोल हुए हैं। तो ऐसे में ट्रोलिंग से परेशान होकर फरदीन ने कम वक्त में ही दमदार ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसकी तस्वीरें सामने आई। फैंस इन तस्वीरों को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कोई इतनी जल्दी कैसे अपनी बॉडी को फेट से फिट बना सकता है।
फरदीन खान का ट्रांसफॉर्मेंशन-
फरदीन खान ने 49 साल की उम्र में अपना कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है और दमदार बॉडी बना ली है। हर कोई अभिनेता की इन तस्वीरों को देखकर तारीफ कर रहा है। गौरतलब है कि, कुछ साल पहले तक उनका वज़न काफी बढ़ गया था। बढ़े हुए वज़न के साथ जब फरदीन खान की तस्वीरें सामने आई थीं तो फैंस हैरान रह गए थे।
फरदीन खान का करियर-
अभिनेता फरदीन खान आखिरी बार फिल्म दूल्हा मिल गया में साल 2010 में नज़र आए थे, उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब एक बार फिर वो संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से वापसी के लिए तैयार हैं, फिलहाल वो अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।
फरदीन खान का वीडियो-
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने सोशल मीडिया पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया है, वीडियो में वो नए लुक में नए नजर आ रहे हैं, उनकी ये नई बॉडी काफी दमदार लग रही है, जिसे देखकर उनकी उम्र का बिल्कुल में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वो 49 साल के हैं।
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आए थे, इसमें भी हर कोई उनको देखकर चौंक गए थे। बहरहाल, लंबे समय से उनके तमाम चाहने वालों को उनके कमबैक का इंतजार है, फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications