ALERT: 5 साल पहले लिया था ब्रेक.. अब ये KHAN करेंगे कमबैक!
[बॉलीवुड न्यूज] हमें पता है, इस खबर से आपको ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। जी हां, क्योंकि यहां हम किसी खान तिकड़ी की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि फिल्मों से 5 साल पहले गायब हो चुके फरदीन खान की बात कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो फरदीन खान 5 सालों तक फैमिली टाइम गुजारने के बाद अब कमबैक करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फरदीन कुछ फिल्में अपनी बैनर तले बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एक्टिंग में भी फिर से हाथ आजमाना चाह रहे हैं।
याद दिला दें, फरदीन खान को हमने आखिरी बार 2009 में फिल्म 'ऑल द बेस्ट' और 2010 में 'दुल्हा मिल गया' में देखा था। हालांकि हमें उनसे कोई गिला शिकवा नहीं है, लेकिन आश्चर्य है कि वे कमबैक क्यों करना चाह रहे हैं। फरदीन खान की शायद ही कोई फिल्म हिट रही हो, ऐसे में कमबैक की बात सुनकर हमें सिर्फ हंसी आती है।
यहां देखें एक्टर्स की लिस्ट, जिन्हें फिल्मों में कमबैक की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications
