कोकीन रखने के आरोप से बरी हुए फरदीन खान

आपको बता दें कि साल 2001 में मुंबई में नारकोटिक्स विभाग ने फरदीन खान को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
सूत्रों के अनुसार अदाकार फरदीन ने कोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 64 ए के तहत एक आवेदन किया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
कोर्ट ने फरदीन को इस शर्त पर छोड़ा है कि वे नशा मुक्ति प्रक्रिया से गुजरेंगे, जिसे फरदीन पहले ही पूरा कर चुके हैं। इसके बाद ही फरदीन को कोर्ट से बड़ी राहत मिल पाई है। इस बारे में परदीन का कहना है कि मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस मामले से बरी कर दिया गया है। काश इस वक्त मेरे पिता जिंदा होते।


Click it and Unblock the Notifications