फिर दूल्हा बने फरदीन
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान की शादी को चार साल हो चुके हैं। पर हाल ही में फरदीन एक बार फिर दूल्हे की पोशाक में बारात के साथ नजर आए। लेकिन ये उनकी दूसरी शादी की बारात नहीं थी इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म 'दूल्हा मिल गया' के प्रचार के लिए दूल्हा बने थे।
फरदीन रविवार को एक रथ में शॉपिंग मॉल में पहुंचे। उनके साथ जॉनी लीवर, सुचित्रा पिल्लई, तारा शर्मा और मोहित चड्ढा जैसे फिल्म के अन्य कलाकार भी थे। फरदीन की बारात लोखंडवाला से शुरू होकर ओशिवारा स्थित मॉल तक पहुंची।
बारात का गर्मजोशी से स्वागत हुआ और वहां फरदीन ने अपनी पर्दे की दुल्हन ईशिता शर्मा से मुलाकात की। फरदीन जहां लोगों से और मीडिया से बात करने में व्यस्त थे वहीं मॉल में उपस्थित अन्य लोग 'दूल्हा मिल गया' फिल्म के शीर्षक गीत पर नृत्य का मजा ले रहे थे।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री सुष्मिता सेन अहम भूमिका में नजर आएंगी जबकि शाहरुख खान भी छोटी सी भूमिका में दिखेंगे। फिल्म इस हफ्ते शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











