दूसरी बार पापा बनने वाले हैं ये एक्टर..सालों से हैं फिल्मों से गायब

फरदीन खान और नताशा दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। फरदीन खान नो एंट्री से वापसी कर सकते हैं।

By Shweta

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है कि वो और उनकी पत्नी नताशा एक बार फिर मम्मी पापा बनने वाले हैं। नताशा और फरदीन से एक 3 साल की बेटी के मम्मी पापा है। जाहिर है पूरी परिवार के लिए ये काफी खुशी की बात है।

[जितना बाहुबली ने 7 दिनों में कमाया.. बाहुबली 2 ने ओपनिंग में ही कमा लिया!]

नताशा इन दिनों लंदन में हैं और प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने को खत्म कर चुकी हैं। वो डिलिवरी के दौरान भी लंदन में ही रहेंगी। फरदीन खान भी पिछले कुछ समय से लंदन में थे लेकिन कुछ दिनों पहले वो भारत लौट आए हैं। बहरहाल फरदीन खान ने बड़े पर्दे पर काफी समय से वापसी नहीं की है।

fardeen-khan-and-natasha-expecting-their-second-baby

कहा जा रहा है कि फरदीन खान नो एंट्री से बॉलीवुड में वापसी कर सकते हैं। वो किसी समय में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक हुआ करते थे लेकिन शुरूआत की कुछ फिल्मों के बाद उनका आगे नहीं बढ़ सका और वो गायब हो गए।

उम्मीद तो यही है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगे। नो एंट्री से अगर वो सलमान खान के साथ वापसी करते हैं तो इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक दमदार वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X