..................... 18 साल बाद पत्नी को तलाक देंगे फरदीन खान? Fardeen Khan- After 18 years, Fardeen Khan and Natasha will get divorced? Shocking reports! - Hindi Filmibeat

18 साल बाद पत्नी को तलाक देंगे फरदीन खान? सालों से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहा है कपल!

fardeen khan

बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, खबरें आ रही हैं कि फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं और कथित तौर पर दोनों ने अच्छी तरह से अलग होने का फैसला किया है।

जी हां, 18 साल की ये शादी अब खत्म होने वाली है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान दोनों ने नहीं किया है। ईटाम्स की मानें तो दोनों काफी समय अलग ही रहे हैं। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं और नताशा इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।

तलाक के खबरों के बीच सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि ये दोनों कब सामने आकर अपनी बात रखते हैं।

2005 में की थी शादी

नो एंट्री एक्टर फरदीन खान और नताशा ने 2005 में शादी की थी और इस दौरान दोनों काफी चर्चा में रहे थे। इस दौरान इस वक्त की लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने उनकी शादी में भाग लिया। दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बेटी हैं जिसका नाम डायनी है और एक बेटा जिसका नाम अज़रियस है। जाहिर है कि बच्चे किसके पास रहेंगे ये भी एक बड़ा सवाल होने वाला है।

वर्कफ्रंट पर इस बीच, फरदीन को आखिरी बार 2010 की फिल्म दूल्हा मिल गया में देखा गया था, जिसमें सुष्मिता सेन भी थीं। वह हॉरर फिल्म विस्फ़ोट के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें रितेश देशमुख भी हैं। इसको लेकर फरदीन खान तैयारी कर रहे हैं और लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

Read more about: fardeen khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X